
76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन
'शासनश्री' साध्वी सुप्रभा जी एवं साध्वी मंजूयशा जी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात साध्वी सुप्रभाजी द्वारा मंगल पाठ सुनाया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित इस समारोह में महिला मंडल की परामर्शक विजया रामपुरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामूहिक राष्ट्रगान का संगान किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी भूतोड़िया, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष महेश तंवर, ज्ञानशाला संयोजक संजय बोथरा, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी, सभा सदस्य, संपूर्ण महिला मंडल, कन्या मंडल की उपस्थिति रही।