76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन

अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शाहीबाग एवं कांकरिया दोनों कन्या सुरक्षा सर्कल पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। साध्वी जिनरेखा जी आदि ठाणा- 6 ने कन्या सुरक्षा सर्कल पर मंगलपाठ सुनाया।
शाहीबाग में मुख्य अतिथि डॉ. महावीर गोलछा ने और कांकरिया में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल रावल ने ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। महिला मंडल की बहनों ने सुमधुर स्वर में मंगलाचरण का संगान किया। महिला मंडल की उपाध्यक्ष मीना कोठारी ने स्वागत वक्तव्य दिया। मंत्री बबीता भंसाली ने डॉ. महावीर गोलछा का परिचय दिया। डॉ. गोलछा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर समाज के ट्रस्टी सज्जन सिंघवी, सभा के अध्यक्ष अर्जुनलाल बाफना, युवक परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप बागरेचा, कांकरिया सभा अध्यक्ष चंपालाल गांधी एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारीगण के साथ कन्या मंडल एवं महिला मंडल सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजिका कंचन ओस्तवाल, सारिका ओस्तवाल, मीता चोपड़ा, कोषाध्यक्ष संगीता बांठिया, कन्या मंडल सदस्या खुशी बाफना, श्वेता लूणिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन शाहीबाग में कंचन ओस्तवाल एवं कांकरिया में संयोजिका मन्जु दुगड़ ने किया। आभार ज्ञापन प्रचार प्रसार मंत्री श्वेता लूणिया और कार्यसमिति सदस्य रचना बोहरा ने किया।