सामाजिक सेवा कार्य

संस्थाएं

सामाजिक सेवा कार्य

साउथ हावड़ा। गणतंत्र दिवस एवं स्व. हेमलता कोठारी की पुण्य तिथि पर पारिवारिक जनों द्वारा क्षेत्र के बादामी देवी आश्रम के निकट बस्ती के लगभग 150 बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण का कार्य किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। परिषद के अध्यक्ष गगन दीप बैद ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभा के ट्रस्टी अशोक कोठारी, तेयुप मंत्री अमित बेगवानी, पदाधिकारी गण, संयोजक मनीष बैद, नीरज बांठिया, कार्यसमिति सदस्य आशीष बैद, किशोर मंडल सदस्य लोकेश सिरोहिया, साहिल नाहर की उपस्थिति रही। प्रायोजक परिवार से निर्मल कुमार कोठारी ने परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार सामाजिक सेवा कार्य के संयोजक मनीष बैद ने किया।