76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली, मुंबई द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांदिवली ईस्ट स्थित कन्या सुरक्षा स्तंभ पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। संकल्प गीत द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कांदिवली के नगर सेवक ठाकुर सागर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कांदिवली महिला मंडल अध्यक्षा विभा श्रीश्रीमाल ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ अभातेममं द्वारा निर्देशित समृद्ध राष्ट्र योजना की जानकारी देते हुए देश के प्रति अपनी जागरूकता एवं अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा प्रदान की। मुंबई सभा के उपाध्यक्ष दलपत बाबेल, फाउंडेशन के मंत्री प्यारचंद मेहता, कांदिवली सभा के अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी, निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल दुग्गड़ की विशेष उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद, मुंबई महिला मंडल के परामर्शक, संरक्षक, कार्य समिति सदस्य, कन्या मंडल एवं किशोर मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही। कन्या सुरक्षा स्तंभ पर ध्वजारोहण के पश्चात कांदिवली तेरापंथ भवन में मुनि कुलदीप कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी महिला मंडल की बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।