जीवन में मर्यादा और अनुशासन का है विशेष महत्व

संस्थाएं

जीवन में मर्यादा और अनुशासन का है विशेष महत्व

भिक्षु साधना केंद्र में 161वां मर्यादा महोत्सव तपोमूर्ति मुनि पृथ्वीराज जी एवं डॉ. मुनि विनोद कुमार जी के सान्निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया। तपोमूर्ति मुनि पृथ्वीराज जी स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति के जीवन में मर्यादा और अनुशासन का विशेष महत्व है। तेरापंथ धर्म संघ की मर्यादा आचार्य भिक्षु से प्रारंभ होकर वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण तक अविचल रूप से प्रवाहित हो रही है। गुरु की आज्ञा परम धर्म है। सेवाकेंद्र व्यवस्थापक मुनि डॉ. विनोद कुमार जी ने भी मर्यादा महोत्सव का महत्व बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजू नाहटा, महिला मंडल मंत्री हेमा दूधोड़िया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष विनोद नाहटा ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा द्वारा सत्र 2025-26 के भोजनशाला प्रायोजक संपतराम चोरडिया परिवार (छापर निवासी, सूरत प्रवासी) का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सरोज भंसाली ने किया। इस अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।