आध्यामिक मिलन समारोह आयोजित

संस्थाएं

आध्यामिक मिलन समारोह आयोजित

साध्वी पावनप्रभाजी ठाणा 4 एवं साध्वी सिध्दप्रभाजी ठाणा 4 के मिलन के दौरान तेरापंथ धर्मसंघ के सौहार्द, समन्वय और सामंजस्य का अद्भुद नजारा देखने को मिला। मार्ग में मिलन के दौरान दोनों वर्गों ने भावपूर्ण गीतिका का संगान किया। तत्पश्चात् भव्य रैली के साथ साध्वीवृंद का मंड्या तेरापंथ भवन में पदार्पण हुआ। मंगलाचरण कन्या मंडल द्वारा तथा स्वागत वक्तव्य अध्यक्ष सुरेश भंसाली द्वारा हुआ। तत्पश्चात दोनों वर्गों ने सुमधुर गीतिका का संगान किया, तथा सभी साध्वीवृंद के प्रति प्रमोदभावना व्यक्त की। साध्वी पावनप्रभाजी ने कहा कि आज का यह उत्साह, खिलते हुए फूल, मुस्कुराते हुए चेहरे प्रसन्नता की अनुभूति करा रहे हैं। मंड्या भवन के इस प्रागंण में भैक्षवशासन के समंदर की दो नदियों का संगम हो रहा है। साध्वी सिद्ध‌प्रभाजी और हमें कई वर्षों में साथ रहने का अवसर मिला है। साध्वी सिध्दप्रभाजी से हमारा मिलन दूध और मिश्री का मिलन है, विनय और वात्सल्य का मिलन है। साध्वी आत्मयशाजी, साध्वी आस्थाप्रभाजी, साध्वी मलययशाजी, साध्वी रम्यप्रभाजी साध्वी दीक्षाप्रभाजी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी उन्नतयशाजी ने किया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला, युवक परिषद्, महिला मंडल, सभा ने अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई व बैंगलोर विजयनगर, आर.आर. नगर, मैसूर, HD कोटे, आदि क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाओं की भी उपस्थित रही। आभार ज्ञापन सभा के मंत्री विनोद भंसाली ने किया।