
सामाजिक सेवा कार्य
राजाजीनगर। तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा आश्रेया सेवा ट्रस्ट और आर्य सेवाश्रम ट्रस्ट में मांगीलाल बोहरा एवं परिवार के सहयोग से सेवा कार्य संपादित किया गया। आश्रेया सेवा ट्रस्ट में प्रवासित 29 वृद्ध महिलाओं को दैनिक जरूरत की राशन सामग्री प्रदान की गई। आर्य सेवाश्रम ट्रस्ट में 57 बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। तेयुप अध्यक्ष कमलेश चौरड़िया ने बोहरा परिवार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर तेयुप से राजेश देरासरिया, विनोद कोठारी की उपस्थिति रही।