
वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
गुवाहाटी। अभातेममं द्वारा निर्देशित राष्ट्र स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता (विषय - आधुनिक जीवन शैली एवं पारिवारिक संस्कार - सह अस्तित्व या संघर्ष) का आयोजन स्थानीय स्तर पर तेरापंथ महिला मंडल, गुवाहाटी द्वारा तेरापंथ धर्मस्थल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत से हुई। अध्यक्ष अमराव देवी बोथरा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुचित्रा छाजेड़ ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। संयोजिका शशि सुराणा ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। निर्णायक के रूप में पूर्व अध्यक्ष रंजू खटेड़ एवं नलिनी सेठिया ने अपनी अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों व विजेताओं का मंडल द्वारा सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन मंत्री ममता दुगड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंजू मेहता ने किया।