
मंगल भावना समारोह का आयोजन
‘शासन गौरव’ साध्वी कल्पलता जी के सान्निध्य में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी प्रमिलाकुमारी जी एवं सहवर्ती साध्वीवृंद का मंगल भावना समारोह ऋषभ द्वार में आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। जैन विश्व भारती के संयुक्त मंत्री रमेश खटेड़, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र खटेड़, उपासिका डॉ. सुशीला बाफना, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री राजेश बोहरा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष शोभन कोठारी, अणुव्रत समिति लाडनूं संरक्षक शांतिलाल बैद, मुमुक्षु बहनें एवं संगीता भंसाली ने अपने भावों की प्रस्तुति दी।
साध्वी कंचनरेखा जी एवं समणी नियोजिका मधुरप्रज्ञा जी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी वृंद ने सामूहिक गीतिका का संगान किया। निवर्तमान सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी प्रमिलाकुमारी जी ने ‘शासन गौरव’ साध्वी कल्पलता जी को चाकरी का दायित्व प्रदान किया। समारोह में संयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य सुनीता बैद ने किया। जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लुंकड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी सभा संस्था के पदाधिकारी गण, कार्यसमिति सदस्य, अन्य सदस्य, जैन विश्व भारती परिवार, श्रावक-श्राविका समाज मौजूद रहा।