
प्रेक्षा ध्यान कल्याण वर्ष पर मंत्र प्रेक्षा कार्यशाला का आयोजन
इरोड। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशन में प्रेक्षा ध्यान कल्याण वर्ष के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मंडल इरोड द्वारा फरवरी माह की कार्यशाला 'प्रेक्षा प्रवाह - शांति और शक्ति की ओर' के अंतर्गत मंत्र प्रेक्षा का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं महाप्राण ध्वनि से किया गया। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। सभी का स्वागत अध्यक्ष पिंकी भंसाली एवं आभार ज्ञापन मंत्री पूनम दुगड़ ने किया। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ ध्यान का प्रयोग किया गया।