
संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
सेठिया अतिथि भवन में ‘शासनश्री’ साध्वी विद्यावती जी के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जागो बहनों यह बेला है अभियान की’ गीत के माध्यम से शर्मिला बोथरा और कंचन कोठारी ने की। कार्यक्रम में मंजू बैंगानी, साधना सिंघी, राजू देवी बोथरा, उषा दूगड़ आदि ने अपने विचार रखे। साध्वी प्रशस्तप्रभा जी ने महिला की शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। साध्वी सूर्ययशाजी ने समाज में नारी के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने नारी को आगे बढ़ने के लिए विनय और सहनशीलता के गुणों को आवश्यक बताया। साध्वी विद्यावतीजी ने नारी को समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।