
संस्थाएं
वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
अभातेममं के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर द्वारा वाद -विवाद प्रतियोगिता आधुनिक जीवनशैली और पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष का आयोजन तेरापंथ भवन के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत के माध्यम से मंगलाचरण किया गया। चेंबूर महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा कोठारी ने सभी बहनों का स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री बेला डांगी के द्वारा किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में 9 बहनों ने भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में जहां एक तरफ बहनों ने बताया कि तकनीकी प्रगति से जीवन आसान हो गया है, वहीं डिजिटल युग में लोग आभासी दुनिया में अधिक व्यस्त हो गए हैं, जिससे वास्तविक सामाजिक संबंध कमजोर हो रहे हैं। बहनों ने पक्ष-विपक्ष पर अपने विचार रखे। परामर्शक क्रांति सुराणा ने विषय पर अपने भाव व्यक्त किए। निर्णायक की भूमिका परामर्शक कल्पना परमार और क्रांति सुराणा ने निभाई। प्रतियोगिता की विजेता रीना धाकड़ और रिया बडाला रहे। आभार ज्ञापन संगठन मंत्री वनिता बडोला ने किया। महिला मंडल की बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।