अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

अहमदाबाद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा आयोजित तथा ATDC द्वारा संचालित मेडिकल चेकअप कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ATDC द्वारा महिला दिवस के अवसर पर विशेष रियायती दरों पर महिलाओं के लिए विशेष जांच के पैकेज रखे गए जिसका 64 महिलाओं ने लाभ लिया। इस कैम्प को सफल बनाने में संयोजक विजय छाजेड़, अभिषेक संघवी और राहुल बालड़ का विशेष श्रम रहा। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता परमार, तेयुप अध्यक्ष पंकज घीया और दोनों संस्था के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।