अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

कांटाबांजी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल कांटाबांजी द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वरधारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साथ ही मार्च माह की कार्यशाला— Meditate to Boost Your Energy का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सपना जैन द्वारा मंगल भावना से की गई। महिला मंडल की अध्यक्षा आशा जैन ने सभी का स्वागत करते हुए महिला दिवस पर अपने विचार रखे एवं नारी शक्ति पर काव्य पाठ किया। महिला मण्डल की अनेक बहनों ने सुंदर काव्य पाठ किया। प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान की ओडिशा प्रभारी ममता जैन ने आसन, मुद्रा एवं लघु कायोत्सर्ग का प्रयोग करवाया। प्रेरणा सम्मान अंजलि माझी (शिक्षिका एवं लेखिका) को साहित्य के क्षेत्र में उनके अवदान के लिए वरिष्ठ श्राविका गोमती जैन के हाथों सम्मान पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में अन्य शाखाओं से भी महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रगति शाखा से शशि अग्रवाल ने नारी दिवस पर अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की सचिव रितु जैन ने किया और प्रीति जैन ने आभार ज्ञापन किया।