अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

राउरकेला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल, राउरकेला द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वरधारा- कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लेखिका एवं कवयित्री डॉ. शकुन अग्रवाल को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित 'प्रेरणा सम्मान' दिया गया। अध्यक्ष तरुलता जैन ने सभी का स्वागत किया। संकल्प साहित्य संस्था की सचिव उषा अग्रवाल, शालू स्वरूप, पायल अग्रवाल, सुरभि बोथरा, नीतू कोठारी, ज्योति भंसाली ने नारी के सृजन, संघर्ष, सफलता और ममता पर आधारित सुंदर कविताओं से समा बांधा। शहर की मुख्य महिला संगठनों का जैन पट्ट एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया और महिला दिवस पर आह्वान किया कि सभी महिलाओं को  एकजुट होकर हर क्षेत्र में खुद को समयानुकूल सक्षम बनाना चाहिए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी की बहनें, दिगम्बर जैन समाज से वंदना जैन, रोटरी क्वीन से बरखा गुप्ता, लायंस क्लब से वर्षा अग्रवाल, जैन जागृति महिला मंच से रीना शाह, भक्ति मंडल से हर्षा ढोलकिया की टीम सहित विशेष उपस्थिति रही। मंच का सुंदर संचालन संगीता दुगड़ और नेहा जैन ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री कविता डागा ने किया।