
संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान मे तेरापंथ महिला मंडल भीलोडा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भव्य रैली का आयोजन किया जिसमें माहेश्वरी, अग्रवाल और गुजराती समाज की 50 बहनों ने भाग लिया। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत उपासिका प्रेरणा बाफना ने नमस्कार महामंत्र से की। भिलोड़ा महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं प्रेरणा गीत का संगान किया गया। अध्यक्षा रेखा भटेवरा ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। भिलोड़ा महिला पुलिस इंस्पेक्टर एम. एम. मालीवाल ने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष डिंपल मूंदड़ा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। कवयित्री प्रेरणा बाफना ने अपनी कविता के माध्यम से प्रस्तुति दी। प्रेरणा सम्मान से प्रेरणा बाफना को सम्मानित किया गया। डीसा महिला मंडल के मंत्री एवं उपासिका संगीता बोरदिया ने अपने वक्तव्य में नारी के कर्तव्य ओर अधिकारों का बोध करवाया। भिलोड़ा महिला मंडल की सदस्य श्रद्धा दुगड़ ने हास्य व्यंग्य से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में 82 महिलाओं की उपस्थिति रही। संचालन एवं आभार ज्ञापन रीना दक ने किया।