
संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
अभातेममं के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीत्व का उत्सव स्वर धारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत की प्रस्तुति दी। चेंबूर महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा कोठारी ने सभी का स्वागत किया और महिला दिवस की बधाई दी। वनिता बाफना, सूरज त्रिपाठी, नैना कोठारी ने कविता प्रस्तुत की। महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला चंडालिया ने नैना कोठारी को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली डॉ. मोनिका लोढ़ा को भी प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुद में विश्वास रखें, लाइफ को बैलेंस रखे। महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला चंडालिया ने अपने विचारों में बताया कि नारी है तो सब कुछ है। चाहे वह मां, बहन या पत्नी के रूप में हो। चेंबूर की कॉरपोरेटर आशा ताई ने भी अपने विचार रखे। सभा अध्यक्ष रमेश धोका ने कविता के माध्यम से बताया कि नारी के बिना सृष्टि की रचना करना असंभव है। कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिसकर्मी और अन्य संप्रदायों का प्रतिनिधित्व कर रही बहनों, एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष विशाखा बाफना और मंत्री बेला डांगी ने किया। कोषाध्यक्ष रेखा डागलिया ने आभार ज्ञापन किया। सहमंत्री डिंपल मेड़तवाल और संगठन मंत्री वनीता बडोला ने सभी का स्वागत किया।