
संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल नवरंगपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणा सम्मान एवं स्वर धारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, जिसके बाद मंडल अध्यक्ष बॉबी जैन ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने आचार्य श्री तुलसी और साध्वीप्रमुखा श्री कनकप्रभाजी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के आध्यात्मिक और सामाजिक विकास की दिशा में उनके प्रयासों की अवगति दी। इस अवसर पर जेमा मणि बिसोई को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया, साथ ही प्रोमोदा दास का भी साहित्य भेंटकर अभिनंदन किया गया। मंत्री रीना जैन ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और समाज को सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। मुख्य अतिथि जेमा मणि बिसोई ने तेरापंथ महिला मंडल की सराहना करते हुए महिलाओं की जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ऐतिहासिक महिलाओं जैसे सीता, कुंती, सावित्री आदि का उल्लेख कर नारी के महत्व को दर्शाया। पूर्व अध्यक्ष लता जैन ने कुशल संचालन किया।