
संस्थाएं
प्रेरणा सम्मान पुरस्कार का आयोजन
कोयंबटूर। अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, कोयंबटूर ने एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसके अंतर्गत हिंदी काव्य व साहित्य लेखिका डॉ पद्मावती का सम्मान किया गया। इस कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा की गई। स्थानीय मंडल अध्यक्ष मंजू सेठिया ने सबका स्वागत किया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। डॉ पद्मावती का परिचय आकांक्षा पुगलिया ने दिया। डॉ पद्मावती ने नारी शक्ति के बारे में बताते हुए काव्य पाठ भी किया। मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुमन सुराना ने दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन निधि घोषाल ने किया।