वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

इचलकरंजी।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

इचलकरंजी। अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल इचलकरंजी द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया। आधुनिक जीवन शैली और पारंपरिक संस्कार सहअस्तित्व या संघर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र व प्रेरणा गीत से महिला मंडल द्वारा हुआ। मंडल की अध्यक्ष शिल्पा बाफना ने अपना वक्तव्य देते हुए सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉक्टर सुमन पाटनी ने निभाई। इस प्रतियोगिता में 8 महिलाओं ने भाग लिया था। पहला स्थान डिंपल भंसाली, दूसरा स्थान रजनी पारख और तीसरा स्थान सुनीता गिडिया को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल के मंत्री मीना भंसाली ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष सपना बालड ने किया। 35 बहनों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।