वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

शिवकासी।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

शिवकासी। तेरापंथ महिला मंडल शिवकाशी के निर्देशानुसार वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष रानी बरडिया के निवास स्थान पर रखा गया। आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष विषय पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। प्रेरणा गीत का संगान वरिष्ठ श्राविका सम्पत डागा ने किया। मंत्री बेला कोठारी ने सबका स्वागत व कार्यक्रम का संचालन किया। सभी प्रतियोगी बहनों ने अपने पक्ष और विपक्ष दोनों मुद्दे पर विचार रखे। प्रथम स्थान पर अध्यक्ष रानी बरडिया रही। आभार ज्ञापन प्रेम बैद ने किया।