
संस्थाएं
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करें सही उपयोग
साध्वी संयमलताजी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मण्डल द्वारा स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। साध्वी मार्दवश्रीजी ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत की। साध्वीश्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने विचार व्यक्त किए। राजाजीनगर तेयुप अध्यक्ष कमलेश चौरड़िया ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। किशोर मंडल के सदस्य एवं AI TOOLS कार्यशाला के ट्रेनर आर्यन गोलेच्छा ने सरलता पूर्वक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी दी। आर्यन ने AI का मतलब समझाते हुए उससे होने वाले उपयोग एवं उसके दुरुपयोग को कई उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किशोर मण्डल सदस्यों एवं कन्या मण्डल की सदस्याओं को एक्टिविटी एवं गेम के माध्यम से AI की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष कमलेश चौरड़िया, सभा अध्यक्ष अशोक चौधरी, जयंतीलाल गांधी, अनिमेष चौधरी, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल सदस्यों की उपस्थिति रही। आभार किशोर मंडल के संयोजक नमन श्रीश्रीमाल ने दिया।