2624वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर श्रद्धासिक्त कार्यक्रम

संस्थाएं

सुजानगढ़

2624वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर श्रद्धासिक्त कार्यक्रम

तेरापंथ सभा भवन में ‘शासनश्री’ साध्वी सुप्रभा जी के सानिध्य में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। महावीर अष्टकम से साध्वी पल्लवप्रभा जी ने मंगलाचरण किया। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा सामूहिक गीतिका का संगान किया गया। सभा सदस्य केसरीचंद मालू ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। सुमन चौरडिया और मधु भूतोडिया ने गीतिका के माध्यम से भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी मनीषाश्रीजी ने महावीर के सिध्दांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के युग में महावीर की जरूरत है। महिला मंडल मंत्री डॉ. पूजा फूलफगर ने गीतिका का संगान किया। साध्वी वृंद द्वारा सामूहिक गीतिका का संगान किया गया। सफल संयोजन साध्वी मुकुलयशा जी द्वारा किया गया।