जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

टिटिलागढ़।

जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार, स्थानीय तेरापंथ भवन में जल संरक्षण विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत स्नेहा जैन द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। महिला मंडल की अध्यक्षा बबीता जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रावक रूपचंद सेठिया को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि सेठियाजी अपने जीवन में जल के न्यूनतम उपयोग की प्रेरणादायक मिसाल थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, असिस्टेंट कलेक्टर संदीप चंद्राकर ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने दैनिक जीवन में जल बचत के सरल एवं प्रभावी उपायों को साझा करते हुए कहा कि 'छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।' उन्होंने सुझाव दिया कि जल संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने के लिए स्लोगन वाले स्टिकर्स घरों में चिपकाए जा सकते हैं। इसके माध्यम से समाज में जल के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाई जा सकती है।अध्यक्ष बबीता जैन ने असिस्टेंट कलेक्टर का सम्मान किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री दीपिका जैन ने किया।