विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

संस्थाएं

भिवानी।

विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

भिवानी। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा प्रेक्षा विहार में सामूहिक आयोजन किया गया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष सन्मति कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया। स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष पवन कुमार जैन एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त किये। सकल जैन समाज के लोगों ने बहुत ही उत्साह व लय बद्ध नवकार महामंत्र का जाप किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल अध्यक्षा सीमा जैन ने किया। आभार ज्ञापन अशोक जैन ने किया।