
संस्थाएं
जब तक जल सुरक्षित है, तब तक कल सुरक्षित है
जल जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘हर बूंद अनमोल’ पोस्टर का अनावरण कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा - जितना हम पानी बचाएंगे, भविष्य उतना ही सुरक्षित रहेगा। जब तक जल सुरक्षित है, तब तक कल सुरक्षित है। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष रिजु डूंगरवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल से वार्तालाप के दौरान मंडल द्वारा किए गए आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की। राज्यपाल ने तेरापंथ महिला मंडल गांधीनगर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा और पहचान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर बनें, निडर होकर स्वयं की सुरक्षा करें और अपनी संस्कृति को न भूलें। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सेवा-कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।
राज्यपाल ने विशेष रूप से कैंसर अवेयरनेस अभियान की प्रशंसा की, जो पिछले एक वर्ष से पुलिस हेडक्वार्टर, स्पर्श हॉस्पिटल, हिमांशु कॉलेज एवं विभिन्न फैक्ट्रियों में चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत डॉक्टर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई गईं। 'डिक्लटर एवं डोनेशन ड्राइव' के अंतर्गत महिला मंडल ने असहायों को भोजन, वस्त्र आदि वितरित कर सहयोग प्रदान किया, जिसे राज्यपाल ने एक सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने मंडल के सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के पूर्व संगठन मंत्री प्रकाश मांडोत ने मंडल को सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष रिजु डूंगरवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी बोहरा, लता गादिया, सह-मंत्री वीणा पोरवाल तथा प्रचार-प्रसार मंत्री संगीता आंचलिया सम्मिलित थीं।