ज्ञानशाला वार्षिक उत्सव समारोह सम्पन्न

संस्थाएं

वाशी।

ज्ञानशाला वार्षिक उत्सव समारोह सम्पन्न

ज्ञानशाला के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 'शासनश्री' साध्वी कंचनप्रभाजी एवं साध्वीवृंद के सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र से हुआ। प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण अनीता सियाल ने दिया। ध्रुवी कावड़िया व दितिषा बाफना ने नृत्य प्रस्तुत किया। सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया, तेयुप अध्यक्ष अरविंद खाटेड़, महिला मंडल सहमंत्री विजेता भसाली सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। मुख्य प्रशिक्षिका पिंकी कोठारी ने वर्ष 2024 की गतिविधियों की प्रस्तुति दी, वहीं वर्ष 2025 के लिए नम्रता खाटेड़ को नई मुख्य प्रशिक्षिका मनोनीत किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु ज्ञानार्थियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 की बेस्ट प्रशिक्षिका के रूप में संगीता गोखरू व बेस्ट फैमिली के रूप में संचेती परिवार को सम्मानित किया गया। साध्वी कंचनरेखा जी एवं साध्वी मंजूरेखा जी ने प्रशिक्षकों व ज्ञानार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सेजल सियाल एवं सोनिया सिंघवी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी प्रशिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।