एक बूंद एक सागर जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

आर आर नगर।

एक बूंद एक सागर जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल आरआर नगर द्वारा ‘एक बूंद एक सागर - जल संरक्षण’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने सभी बहनों का स्वागत किया। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। मुख्य वक्ता बिंदु मेहता का परिचय कार्यशाला की संयोजिका जया शामसुखा ने दिया। उन्होंने जल संकट की समस्या के समाधान में जैन धर्म के सिद्धांतों की उपयोगिता के बारे में बताया तथा पानी के अनावश्यक उपयोग को कम करने की प्रेरणा दी।
बिंदु मेहता ने सभी को जल का दुरुपयोग नहीं करने का संकल्प भी करवाया। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने अपनी पूरी टीम के साथ में जल संरक्षण के पोस्टर का अनावरण किया। मंडल की बहनों ने जन जागरूकता हेतु सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाये। इसी के साथ महिला मंडल द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ‘भविष्य में पानी या भविष्य पानी-पानी’ का आयोजन भी किया गया। आभार मंत्री पदमा महेर ने किया।