
संस्थाएं
एक बूँद : एक सागर - जल संरक्षण पर कार्यक्रम
तेरापंथ महिला मंडल, हैदराबाद द्वारा साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित “एक बूँद : एक सागर-जल संरक्षण” कार्यशाला रखी गई। नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी ने जल के महत्व को रेखांकित किया। साध्वी मयंक प्रभा जी द्वारा भी विषय पर प्रकाश डाला गया। मंत्री सुशीला मोदी ने सभी का स्वागत किया। साध्वी दक्षप्रभा जी व साध्वी मेरूप्रभा जी द्वारा गीतिका का संगान किया गया। इस विषय को और अधिक विशद तरीके से कवर करने हेतु निबंध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसका विषय था “भविष्य में पानी या भविष्य पानी पानी।” निबंध प्रतियोगिता में 16 प्रविष्टियां तथा चित्रकला प्रतियोगिता में 8 प्रविष्टियां प्राप्त हुई।कार्यक्रम की संयोजिका संगीता गोलछा व डिंपल बैद थीं। संगीता गोलछा ने कार्यक्रम का संचालन किया।