अक्षय तृतीया पर श्रद्धासिक्त कार्यक्रम

संस्थाएं

नोखा

अक्षय तृतीया पर श्रद्धासिक्त कार्यक्रम

‘शासनगौरव’ साध्वी राजीमती जी के सान्निध्य में अक्षय तृतीया का भव्य आयोजन किया गया। साध्वी राजीमती जी ने वर्षीतप को विशेष तप बताया। साध्वियों द्वारा सामूहिक गीत का संगान किया गया। वर्षीतप करने वाली बहनों ने साध्वीश्री से उपवास, बेले का प्रत्याख्यान किया। लुणावत, पारख, भुरा, डागा, मरोठी, सेठिया, रांका परिवार ने अपने भावों से तपसन बहनों को बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल भुरा ने सभी बहनों को को तप की शुभकामनाएं दी। सभा के मंत्री मनोज घीया, तेपुय से निर्मल चोपड़ा, मंत्री सुरेश बोथरा, इन्द्रचन्द बैद कवि आदि श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मरोठी ने वर्षीतप करने वाली सातों बहनों का भावों से स्वागत किया। मंडल की बहनों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री प्रीति मरोठी ने किया।