
खुशियों की दीपावली
इचलकरंजी
अभातेयुप निर्देशित ‘खुशियों की दीपावली’ कार्यक्रम के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा नवचैतन्य बाल गृह में जाकर आवश्यक खाद्य सामग्री व मिठाई आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष मुकेश भंसाली, स्थानीय किशोर मंडल प्रभारी प्रवीण भंसाली, किशोर मंडल संयोजक मोहित चोरड़िया आदि सहित किशोर मंडल सदस्य उपस्थित रहे।
अभातेयुप की शाखा परिषदों के अंतर्गत आनेवाले किशोर मंडलों द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर ‘खुशियों की दीपावली’ कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया।