‘प्रेक्षा प्रवाह: शक्ति और शांति की ओर’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

नागपुर।

‘प्रेक्षा प्रवाह: शक्ति और शांति की ओर’ कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित ‘प्रेक्षा प्रवाह: शक्ति और शांति की ओर’ कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मण्डल नागपुर द्वारा तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मण्डल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुई। तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्षा सरिता आर डागा ने प्रेक्षा प्रशिक्षक अमित जैन एवं सभी बहनों का स्वागत किया। अमित जैन ने बहनों को डिप्रेशन के जीवन में प्रभाव और उसे दूर करने के उपाय बताते हुए कहा कि जितना ज्यादा हम क्रोध, मान, माया लोभ से दूर रहेंगे, उतना ही हमारा डिप्रेशन कम रहेगा, हमें ज्यादा से ज्यादा खुश रहना चाहिए। तेजस केंद्र से लेकर ज्योति केंद्र तक का ध्यान करवाया। प्रेक्षा प्रशिक्षक अमित जैन का सम्मान मंडल की पदाधिकारी बहनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर कोषाध्यक्ष प्रमिला मालू ने किया। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मीनू बोथरा ने आभार व्यक्त किया।