जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

नागपुर।

जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल नागपुर द्वारा एक बूंद : एक सागर - जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन नागपुर में किया गया। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सरिता आर डागा ने सबका स्वागत किया। उपासक सीए आदित्य कोठारी ने समझाया कि जैन धर्म में पानी को जीव माना गया है, इसीलिए पानी का उपयोग बहुत ही सोच समझकर करें ताकि जीव हिंसा ना हो पाए। जल है तो हम हैं, हमारा भविष्य है। महिलाएं अगर घर में काम करते हुए पानी के उपयोग का छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो पानी की बहुत बचत हो सकती है। मंच का कुशल संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर कोषाध्यक्ष प्रमिला मालू ने किया। आभार तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मीनू बोथरा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।