
संस्थाएं
तत्वज्ञान एवं प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन
तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में त्रिदिवसीय तत्वज्ञान कार्यशाला का आयोजन श्वेता भावना बेंगानी, ओल्ड बोवेनपल्ली, सिकंदराबाद के निवास स्थान पर किया गया। त्रिदिवसीय तत्वज्ञान कार्यशाला में साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी ने अपने उद्बोधन में लोक की रचना के बारे में बताया। साध्वी मयंकप्रभा जी ने 24 तीर्थंकरों की माताओं द्वारा देखे जाने वाले 14 सपनों को कहानी के माध्यम से क्रमशः याद करवाया। इस अवसर पर तत्वज्ञान संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया गया। साध्वी मेरुप्रभा जी ने नमस्कार महामंत्र की विशेषताएं समझायी। साध्वी दक्षप्रभा जी ने सुमधुर गीतिका का संगान किया।
प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशानुसार प्रेक्षा कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में साध्वीश्री ने सही श्वास कैसे लेना, समवृति श्वास, दीर्घ श्वास के बारे में विस्तार से बताया, ध्यान के प्रयोग करवाये। मंडल की उपाध्यक्ष अंजू चोरडिया ने स्वागत किया। ममता दुगड़, श्वेता व भावना बेंगाणी ने विदाई गीत का संगान किया। बेंगाणी परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंगल पाठ के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।