आदिनाथ जैन भवन का हुआ उद्घाटन

संस्थाएं

रतनगढ़।

आदिनाथ जैन भवन का हुआ उद्घाटन

स्व. पूनमचंद तातेड़ के सुपुत्र महेंद्र तातेड़ एवं निर्मला देवी तातेड़ द्वारा निर्मित आदिनाथ भवन का उद्घाटन साध्वी संयमश्री जी के मंगलपाठ के साथ प्रवेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी संयमश्री जी ने कहा कि हम शासन के सच्चे प्रहरी हैं, हम लोगों को जगाने आए हैं। अपने जीवन में छोटे-छोटे व्रत धारण करें, संवर और निर्जरा का अधिक से अधिक विकास करें। जितना त्याग करेंगे, उतना ही अधिक जागृत रहेंगे। सभी को अध्यात्म की ज्योति जलानी है। इस अवसर पर साध्वी सहजप्रभा जी ने कहा कि संन्यासी का कोई घर नहीं होता। जहां भी संतों के चरण टिकते हैं, वह धरा धन्य और पवित्र हो जाती है। संतों के सान्निध्य से सभी पाप, ताप और संताप मिट जाते हैं। गुरु के ज्ञान रूपी प्रकाश को हम आगे से आगे फैलाने का कार्य करते हैं। हम तो उनकी छाया हैं, मात्र निमित्त हैं।
इस अवसर पर साध्वी प्रसिद्धप्रभाजी, साध्वी संप्रतिप्रभाजी, निर्मला देवी, सभा अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़, मंत्री कमलसिंह बैद, दिनेश बोथरा, बिमला देवी बोथरा, अनीता बैद, ममता बैद, सुमन कुंडलिया आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। भवन निर्माता महेंद्र तातेड़ एवं निर्मला देवी तातेड़ का अभिनंदन सभा के संरक्षक राजकुमार बैद, शौभाचंद धाडेवा, सुभाष चंद्र बैद और महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण गीतिका से हुआ। संयोजन तेजपाल सिंह गुर्जर ने किया।