
संस्थाएं
मंगल भावना समारोह का आयोजन
डॉ. मुनि अमृत कुमार जी के 27 दिवसीय प्रवास की सम्पन्नता पर मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया।मुनिश्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि, “27 दिन के प्रवास में नोखा के युवक, कन्या, ज्ञानार्थी व श्रावक-श्राविका समाज ने धर्म ध्यान का पूरा लाभ लिया। स्वच्छ, शांत नोखा अनोखा क्षेत्र है। यहां 'शासन गौरव' साध्वी राजीमतीजी लंबे समय से विराजित हैं। आप लोग आलस्य-प्रमाद त्याग कर पूरा-पूरा धार्मिक लाभ उठाएं ।
मुनि उपशम कुमार जी ने अपनी जन्मभूमि नोखा को उपजाऊ भूमि व धार्मिकता से ओत: प्रोत बताया। महिला मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की। सभा अध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मरोठी, कवि इंदरचंद बैद, हंसराज भूरा, उपासक अनुराग बैद, सुशील भूरा, रामलाल बैद ने मुनिश्री के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना व्यक्त की।