विश्व शांति अनुष्ठान का आयोजन

संस्थाएं

लाडनूं।

विश्व शांति अनुष्ठान का आयोजन

जैन विश्व भारती एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति अनुष्ठान का आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या ‘शासनगौरव’ साध्वी कल्पलताजी, साध्वी कार्तिकयशाजी, समणी नियोजिका मधुरप्रज्ञाजी, मुमुक्षु निदेशिका समणी अमलप्रज्ञा व समणी ऋुजुप्रज्ञा के सान्निध्य में अर्हम सभागार, आचार्य तुलसी इंटरनेशनल प्रेक्षाध्यान केन्द्र में आयोजित किया गया। विश्व शांति की मंगलकामना के लक्ष्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सतत् मंत्र जप साध्वी शशिप्रभाजी, साध्वी विभाश्रीजी, साध्वी स्वस्तिक प्रभाजी, साध्वी तेजस्वीप्रभाजी, साध्वी रोहिणीप्रभाजी व समणीवृन्द द्वारा समवेत स्वर में किया गया।
ऐसा प्रतीत हुआ कि सम्पूर्ण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा व्याप्त हो गई। आध्यात्मिकता एवं पवित्र लक्ष्य के इस अनुष्ठान में सम्पूर्ण नगर से बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन में विशेष रुप से जैन विश्व भारती संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दुगड़, परिसर संयोजक व पूर्व अध्यक्ष धरमचंद लुंकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा, डीएसपी विकी नागपाल, सीआई महीराम विश्नोई व जोगेन्द्र सिंह व जैन विश्व भारती संचालिका समिति सदस्य इन्दर बैंगाणी, प्रवीण बरड़िया, राजेन्द्र खटेड़ आदि की उपस्थिति रही। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद, ओसवाल मित्र मंडल, विमल विद्या विहार स्कूल, सेवाभावी आयुर्वेदिक रसायनशाला आदि संस्थाओं एवं गणमान्यजन ने भी प्रतिभागिता की।
तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम आदि की सहयोगी भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तेरापंथी सभा के मंत्री राकेश कोचर, डा. विजयश्री शर्मा, संजय बोथरा, इन्दरचंद बुच्चा, दीपक महतो, आशीष गुर्जर की विशेष भूमिका रही। दोनों संस्थाओं की ओर से आभार ज्ञापन राजेन्द्र खटेड़ द्वारा किया गया।