आध्यात्मिक मिलन का आयोजन

संस्थाएं

कैलाश कॉलोनी, नई दिल्ली।

आध्यात्मिक मिलन का आयोजन

बहुश्रुत परिषद के सम्मानित सदस्य मुनि उदितकुमार जी आदि संतों एवं साध्वी कुन्दनरेखा जी आदि साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन हीरालाल गेलड़ा के निवास स्थान में आनन्द के माहौल में हुआ। इस अवसर पर साध्वी कुन्दनरेखाजी ने कहा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी मुनिश्री का जीवन विनम्रता और समर्पण की जीवंत निशानी है। आचार्य प्रवर के सह दीक्षित, मंत्री मुनि सुमेरमल जी स्वामी से दीक्षित, प्रशिक्षित मुनिश्री सरलता गंभीरता की मिसाल हैं। आज मुनिश्री से मिलकर मन हर्षित, प्रफुल्लित है क्योंकि मुनिश्री गुरुदेव से ऊर्जा प्राप्त कर संदेशवाहक के रूप में पहुंचे हैं। मुनिश्री अपनी कार्यशैली, प्रवचन शैली और प्रबंधन शैली से एक नया इतिहास रचेंगे - शुभ कामना। साध्वी सौभाग्ययशा जी ने भी मुनिश्री के स्वागत में अपने विचार रखे। बहुश्रुत मुनि उदितकुमार जी ने कहा -गुरुदेव की अनंत कृपा से लम्बा सफर कर हम दिल्ली पहुंच गए हैं।
मुनिश्री ने कलकत्ता निवासी दिल्ली प्रवासी गेलड़ा परिवार की सेवाओं का उल्लेख किया। जतन सेठिया और सरोज बाई सेठिया की सेवाओं की भी प्रसंशा की। साध्वी कुन्दनरेखा जी के लिए मुनिश्री ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेकर लम्बे विहार करने की मंगलकामना व्यक्त की एवं साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा जी द्वारा प्रदत संदेशों का वाचन कर साध्वियों को समर्पित किया। इस अवसर पर हीरालाल गेलड़ा, राजेश गेलड़ा, सुखराज सेठिया, सुशील पटावरी, तेरापंथ महिला मण्डल साउथ दिल्ली एवं राजेश भंसाली ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन कुशलता पूर्वक शिल्पा वैद ने किया।