हेलो जिंदगी टॉक शो कार्यक्रम संपन्न

संस्थाएं

राजसमन्द।

हेलो जिंदगी टॉक शो कार्यक्रम संपन्न

भिक्षु बोधि स्थल राजनगर में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल राजनगर के तत्वावधान में ‘शासनश्री’ मुनि सुरेशकुमार जी के सान्निध्य में हेलो जिंदगी टॉक शो आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र उच्चारण से शुरू हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनि संबोध कुमार जी 'मेधांश' ने कहा, “लाइफ हमेशा दो ऑप्शन देती है - या हम पैसा कमाए या फिर लोगों का प्यार। दुनिया में रातों-रात करोड़पति बन जाना बहुत आसान है, चुनौती है तो लोगों की शुभकामनाएं कमाना।”
मुनि सिद्धप्रज्ञ जी ने कहा कि, “धर्म हमें अलौकिक बनाता है। कन्याओं को लंबा सफर तय करना है। वे धर्म के मार्ग पर चलें और स्वयं को एक रोल मॉडल बनाएं।” भिक्षु बोधि स्थल अध्यक्ष हर्षलाल नवलखा, महिला मंडल अध्यक्ष सुधा कोठारी, तेरापंथ कन्या मंडल प्रभारी रितु धोका, कन्या मंडल सहप्रभारी कल्पना चव्हान ने अपने वक्तव्य के द्वारा अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। स्वागत वक्तव्य दर्शिता सहलोत ने दिया। आभार ज्ञापन टीशा बेताला ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन चित्रांशी बड़ोला ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता कन्याओं को समागत अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।