
संस्थाएं
प्रेक्षा प्रवाह : ‘शक्ति और शांति की ओर’ कार्यशाला
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार प्रेक्षा प्रवाह- शक्ति और शांति की ओर कार्यशाला तेरापंथ महिला मंडल इरोड द्वारा स्थानीय तेरापन्थ भवन में आयोजित की गई। मंत्र प्रेक्षा कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के द्वारा की गई जिसके बाद अध्यक्षा पिंकी भंसाली द्वारा स्वागत वक्तव्य हुआ। तत्पश्चात अर्हम मंत्र का जाप एवं अर्हम मंत्र का महत्व प्रेक्षा प्रवाह ग्रुप में उपलब्ध रिकॉर्डिंग का उपयोग करके बताया गया। ‘जीरो से हीरो बनने की तैयारी’ विषय पर सभी ने अपनी प्रस्तुति देते हुए बताया कि मंगल भावनाओं और अनंत शक्ति से हम अपने जीवन को हर पल भावित कर सकते हैं। कार्यक्रम का सुंदर संचालन प्रज्ञा सुराणा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री पूनम दुगड़ द्वारा किया कार्यक्रम में लगभग 32 बहनों की उपस्थिति रही। गुरुदेव की महत्ती कृपा से वरिष्ठ उपासक हनुमान मल दुगड़ को मुमुक्षु के रूप में स्वीकार करने पर इरोड महिला मंडल द्वारा अभिनंदन समारोह रखा गया। वर्षीतप तपस्वी अभिषेक बोथरा का भी सम्मान किया गया।