
संस्थाएं
मंगल भावना कार्यक्रम का आयोजन
तेरापंथ भवन, सदर बाजार में आचार्य महाश्रमणजी की सुशिष्या ‘शासनश्री’ साध्वी सत्यप्रभा जी का मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के पश्चात कन्या मंडल द्वारा भिक्षु अष्टकम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ‘शासनश्री’ साध्वी सत्यप्रभाजी ने कहा कि पूज्य गुरुदेव की कृपा से करीब 3 वर्षों तक सिवांची मालानी क्षेत्र में विचरने का अवसर मिला। जसोल, बालोतरा, असाड़ा में चातुर्मास और शेषकाल में भी बालोतरा क्षेत्र में अधिकांश वास का संयोग मिला। यहां का श्रावक समाज अखंड श्रद्धावान, धर्मनिष्ठ है। सभी में संघ व गुरु के प्रति पूर्ण श्रद्धा, निष्ठा, समर्पण की भावना है। महिला मंडल, तेयुप, टीपीएफ, कन्या मंडल, किशोर मंडल, ज्ञानशाला, अणुव्रत समिति ने बहुत अच्छा कार्य किया है।
साध्वी ध्यानप्रभाजी, साध्वी श्रुतप्रभाजी, साध्वी यशस्वी प्रभाजी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। अंत में साध्वीश्री ने पूरे समाज से खमतखामना कर आध्यात्मिक मंगलकामना व्यक्त की। साध्वी वृंद ने समूह गीत से अपने भावों को प्रस्तुत किया। सभा के उपाध्यक्ष रामलाल जीरावाला, सिवांची मालानि अध्यक्ष शांतिलाल डागा, धनराज ओस्तवाल, देवीलाल ओस्तवाल, तेयुप उपाध्यक्ष संदीप रेहड़, महिला मंडल अध्यक्षा कंचन संखलेचा, ज्ञानार्थी बालक रेहान श्रीश्रीमाल, आयुष गोलछा, दिव्या सालेचा आदि अनेकों व्यक्तियों ने अपने भावों द्वारा मंगलभावना प्रस्तुत की। महिला मंडल द्वारा सामूहिक गीत का संगान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा सहमंत्री राजेश बाफना ने किया।