गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

नोखा

गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

तेरापंथ भवन, नोखा में आचार्य श्री तुलसी का 29वां महाप्रयाण दिवस 'शासन गौरव' साध्वी राजीमतीजी के सान्निध्य में 'विसर्जन दिवस' के रूप में मनाया गया। साध्वीश्री ने कहा—“आचार्य तुलसी ने मानव कल्याण के लिए अनेक अवदान दिए। उन्होंने अर्जन के साथ विसर्जन का सूत्र, अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान और जीने की कला सिWखाई।” साध्वी कुसुमप्रभा जी, साध्वी पुलकितयशा जी व साध्वी प्रभातप्रभा जी ने प्रेरक संस्मरण साझा करते हुए उन्हें विश्व विभूति बताया। कवि इन्द्रचंद बैद, सुनील बैद, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मरोठी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण व जप प्रयोग प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उपासक अनुराग बैद ने किया।