पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया वृक्षारोपण

संस्थाएं

ग्रेटर सूरत।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया वृक्षारोपण

ग्रेटर सूरत। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सूरत महानगरपालिका और सूरत वन अर्बन फॉरेस्ट के सहयोग से अल्थान भटार क्षेत्र में सम्पन्न हुआ, जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने सघन वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम से पूर्व तेरापंथ भवन, सिटी लाइट में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या 'शासनश्री' साध्वी मधुबाला जी के सान्निध्य में पर्यावरण सुरक्षा अभियान के बैनर का अनावरण किया गया। साध्वीश्री ने पर्यावरण संरक्षण को युग की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विमल लोढ़ा, मंत्री संजय बोथरा, अर्जुन मेडतवाल, कमलेश गादिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।