
गुरुवाणी/ केन्द्र
जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह
विक्रॉली, मुंबई। 'शासनश्री' साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्निध्य में जैन विद्या के ज्ञानार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन विद्या की महाराष्ट्र प्रभारी विमला डागलिया, महाराष्ट्र एवं गुजरात की सह-संयोजिका प्रेमलता सिसोदिया तथा महाराष्ट्र आगम प्रभारी सपना डागलिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वागत भाषण प्रकाश पोखरना ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जैन विद्या केंद्र की व्यवस्थापिका स्नेहलता पोखरना ने किया। कार्यक्रम में कुल 40 व्यक्तियों की उपस्थिति रही। महिला मंडल मंत्री प्राची सूर्या ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।