
संस्थाएं
अणुव्रत वाटिका एवं अणुव्रत मार्ग का लोकार्पण
अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा विभिन्न जनोपयोगी कार्य किए जाते हैं। इसी के अंतर्गत नवी मुंबई महानगर शाला क्रमांक 79, दीघा साठे नगर में 6 टेबल दिए गए। शाला क्रमांक 15, शिवरणे में माइक स्टेरियो सेट प्रदान किया गया। शाला क्रमांक 41 में हैंडवाश स्टेशन एवं पत्रे का शेड बनाया गया तथा अणुव्रत वाटिका का निर्माण किया गया। नेरुल में अणुव्रत मार्ग बनाया गया जिसका उद्घाटन अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दूगड़ के द्वारा हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को अणुव्रत के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें विद्यार्थी अणुव्रत के संकल्प भी करवाए।
इस अवसर पर पूर्व नगर सेवक एवं शिक्षण समिति अध्यक्ष कल्याण मित्र अर्जुन सिंघवी, पूर्व नवी मुंबई भाजपा अध्यक्ष दिनेश पारख, मुंबई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशन मेहता ने भी अपने विचार रखे। शाला क्रमांक 79 की प्रिंसिपल लीला चौहान एवं शाला क्रमांक 41 के प्रिंसिपल आकाराम पाखरे एवं वाइस प्रिंसिपल भिकाजी सावंत ने सभी का स्वागत किया तथा अणुव्रत समिति मुंबई का बहुत-बहुत आभार ज्ञापित किया। विद्यालय में जीवन विज्ञान पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी आश्वासन दिया गया। उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा अणुव्रत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, महामंत्री मनोज सिंघवी के साथ पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रभारियों की उपस्थिति रही।