नव गठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

कालू।

नव गठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह

साध्वी उज्ज्वलरेखाजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, कालू में तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की नवगठित टीम की घोषणा की गई, जिसमें संरक्षिका मुलतानी देवी नाहटा, परामर्शक सरोज गोलछा और चंद्रकला देवी दुगड़, अध्यक्ष पुष्पा देवी सांड, मंत्री नीलम बोथरा, प्रथम उपाध्यक्ष रिंकु नाहटा, द्वितीय उपाध्यक्ष कलावती बैद, कोषाध्यक्ष जागृति भादाणी, प्रथम सहमंत्री रेणु बोथरा, द्वितीय सहमंत्री संगीता सिंघी, प्रचार-प्रसार मंत्री संतोष सांड, कन्यामंडल प्रभारी प्रभा देवी सांड, संयोजिका आस्था सांड, तथा सह-संयोजिका ऋतु सांड शामिल रहीं।
साध्वी उज्ज्वलरेखा जी ने अपने वक्तव्य में नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तेरापंथ महिला मंडल एक सुव्यवस्थित संस्था है, जो जागरूकता के साथ कार्य करती है। एक महिला यदि संकल्प कर ले तो कुछ भी कर सकती है और किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकती है। उन्होंने सभी सदस्यों को उत्साहपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संरक्षिका मुलतानी देवी नाहटा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा देवी सांड, मंत्री नीलम बोथरा तथा निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रकला देवी दुगड़ ने अपने विचार साझा किए। नवगठित टीम को शपथ ग्रहण संरक्षिका मुलतानी देवी नाहटा द्वारा करवाई गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन चंद्रकला देवी दुगड़ ने किया।