प्रमाण पत्र वितरण

संस्थाएं

टोहाना।

प्रमाण पत्र वितरण

टोहाना। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी जयंतप्रज्ञा जी के सान्निध्य में जैन विश्व भारती, लाडनूं के समण संस्कृति संकाय द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रमाण पत्रों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समणीजी ने कहा कि जैन परीक्षाएं ज्ञानार्जन का उत्कृष्ट माध्यम हैं एवं तत्वज्ञान अर्जन का श्रेष्ठ मार्ग हैं। उन्होंने सभी सफल परीक्षार्थियों को मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि वे परीक्षा में उत्तरोत्तर विकास करते हुए आगे बढ़ें और ज्ञान का अर्जन करें तथा गुरुदेव के सपने को साकार करें। इस अवसर पर जैन विद्या परीक्षा के 80 प्रमाण पत्र, आगम मंथन प्रतियोगिता के 22 प्रमाण पत्र तथा सम्यक दर्शन कार्यशाला के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जैन विद्या परीक्षा की व्यवस्थापिका अंजू जैन एवं आगम मंथन प्रतियोगिता की आंचलिक संयोजिका उषा जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभा अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षाएं धर्मसंघ के विकास में एक महत्वपूर्ण अवयव हैं। अधिक से अधिक लोगों को इन परीक्षाओं में भाग लेना चाहिए। सभा के मंत्री सुभाष जैन ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए कहा कि परीक्षा ज्ञान अर्जन एवं भावनात्मक विकास का एक सशक्त माध्यम है।