
संस्थाएं
सभा प्रतिनिधिमंडल सेवा हेतु पंहुचा गुरु चरणों में
गंगाशहर। पिछले कुछ वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, गंगाशहर द्वारा पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के चातुर्मास प्रवास के उपलक्ष्य में अहमदाबाद में चौका सेवा प्रारंभ की गयी। सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उपाध्यक्ष नवरतन बोथरा, संगठन मंत्री मांगीलाल लूणिया सहित सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मुनि कमलकुमार जी, साध्वी विशदप्रज्ञा जी व साध्वी लब्धियशा जी से मंगलपाठ श्रवण कर यात्रा प्रारंभ की। अहमदाबाद पहुँचकर प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य श्री महाश्रमणजी, मुख्यमुनिश्री, साध्वीप्रमुखा जी व अन्य चारित्रात्माओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरतन बोथरा ने बताया कि मुंबई और सूरत के बाद अब अहमदाबाद में भी गंगाशहर सभा द्वारा सामूहिक चौका सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं गुरुदेव के सान्निध्य में सेवा कर सकेंगे।