सबको साथ लेकर मंडल के  विकास हेतु कार्य करें

संस्थाएं

हैदराबाद।

सबको साथ लेकर मंडल के विकास हेतु कार्य करें

साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, डी. वी. कॉलोनी में तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष कविता आच्छा ने सभी आगंतुक श्रावक-श्राविकाओं का आत्मीय स्वागत किया। साध्वी मेरुप्रभा जी ने गीतिका का भावपूर्ण संगान किया। इसके बाद सत्र 2023–25 की अध्यक्ष कविता आच्छा ने सत्र 2025–27 के लिए नव-निर्वाचित अध्यक्ष नमिता सिंघी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष नमिता सिंघी ने अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव-गठित कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष सुशीला मोदी, द्वितीय उपाध्यक्ष प्रभा दुगड़, मंत्री निशा सेठिया, सहमंत्री प्रथम मीनाक्षी सुराणा, सहमंत्री द्वितीय संगीता गोलछा, प्रचार-प्रसार मंत्री मनीषा सुराणा एवं संगठन मंत्री के रूप में प्रेम संचेती ने शपथ ग्रहण की। कन्या मंडल संयोजिका के रूप में सुरभि बोथरा एवं सह-संयोजिकाओं के रूप में यशा बुच्चा और पूर्वी सेठिया की नियुक्ति की गई। मंडल की संरक्षिकाओं एवं परामर्शक बहनों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नव-निर्वाचित अध्यक्ष नमिता सिंघी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से कार्यकारिणी का सुंदर परिचय प्रस्तुत किया।
साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी ने पूर्व अध्यक्ष व मंत्री को सफल कार्यकाल हेतु साधुवाद अर्पित किया एवं सत्र 2025–27 की नई टीम को मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नई तकनीक के साथ अध्यात्म के धरातल पर रहते हुए सबको साथ लेकर मंडल के विकास हेतु कार्य करें। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशील संचेती, तेयुप अध्यक्ष अभिनंदन नाहटा, नव-निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गोलछा, टीपीएफ अध्यक्ष विरेन्द्र घोषल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष राजेन्द्र बोथरा, हिंदी मिलाप की पूर्व संपादिका सरिता बैद, प्रभा दुगड़, सम्पत सिंघी एवं नेहा जैन सहित अन्य गणमान्यजनों ने महिला मंडल की नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री सुशीला मोदी ने कुशलतापूर्वक किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री निशा सेठिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।