शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

वाशी।

शपथ ग्रहण समारोह

वाशी। तेरापंथ महिला मंडल वाशी का शपथ ग्रहण समारोह भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन ट्रस्ट में आयोजित किया गया। तेरापंथ महिला मंडल वाशी के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी जी खाटेंड ने अपनी संपूर्ण टीम के साथ शपथ ग्रहण की। नव निर्वाचित अध्यक्ष स्वीटी खांटेड ने वर्ष 2025 - 27 के कार्य समिति की घोषणा की। अध्यक्षा - स्वीटी खांटेड, मंत्री- प्रीती धोखा, उपाध्यक्ष- मंजू परमार , उपाध्यक्ष- संगीता बापना, सह मंत्री - रंजन हिरण , सह मंत्री- पदमा गादिया, कोषाध्यक्ष- पूनम डागलिया, प्रचार प्रसार मंत्री - दीपिका बाफना , संगठन मंत्री- कैलाश लोढा निवर्तमान अध्यक्ष रेखा कोठारी ने वर्तमान अध्यक्ष को शपथ ग्रहण करवाई। टीम के सभी सदस्य ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला जी चंडालिया ने सबको अपने-अपने दायित्व के बारे में समझाया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष संगीता जी बापना ने किया। ओम अर्हम की ध्वनि से 65 की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।